कुरई: कुरई नगर की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, जॉगिंग ट्रैक व ओपन जिम का हुआ भूमि पूजन
Kurai, Seoni | Apr 3, 2026 सिवनी के कुरई नगर की बहुप्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए फॉरेस्ट कॉलोनी कुरई के पास जॉगिंग ट्रैक, ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। शुक्रवार को बताया गया कि यह निर्माण कार्य जिला पंचायत निधि से किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुरई नगर को सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक गार्डन की सौगात मिलेगी।