सिकंदराराऊ: हसायन पुलिस ने चोरों के गैंग के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, कब्जे से जेवरात व नगदी की बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में हसायन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए ग्राम नगला रति के पास से 03 चोरों राजेश पुत्र छोटेलाल, योगेश पुत्र बुद्धपाल सिंह और एक महिला को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर तथा 33300/- रु0 बरामद हुये।qq