माकड़ी: 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह नई दिल्ली में आकांक्षी विकासखंड माकड़ी से आमंत्रित विशिष्ट अतिथि हुए शामिल
16 अगस्त को जनसम्पर्क से मिली जानकारी अनुसार नीति आयोग द्वारा चिन्हांकित देश भर के प्रत्येक आकांक्षी विकासखंड से केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं द्वारा लाभान्वित 2-2 हितग्राहियों को नई दिल्ली में आयोजित 78वे स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।इसके तहत आकांक्षी वि.खं. माकड़ी से जागेश्वर बाज एवं उनकी पत्नी सोनमती शामिल हुए