कोल: परचम पार्टी ने धौर्रा में सांसद के बयान के विरोध में की प्रेसवार्ता, बयान को समाज में बताया ख़तरनाक
Koil, Aligarh | Mar 9, 2025 AMU में होली को लेकर सांसद सतीश गौतम द्वारा दिए गए बयान के बाद सियासत शुरू हो गई है। एएमयू के पूर्व छात्र और परचम पार्टी के नेता डॉ नाजिम ने भाजपा सांसद सतीश गौतम के बयानों की कड़ी निंदा कर सांसद के बयान को समाज में खतरनाक बताया है। रविवार दोपहर प्रेस वार्ता करते हुए पूर्व छात्र डॉक्टर नाजिम ने कहा कि अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने जो बयान दिया वह खतरनाक है।