कोल: पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने मुस्लिम समुदाय पर की टिप्पणी, कहा- इन्हें रंग गुलाल से परहेज है, जानवरों के खून से नहीं
Koil, Aligarh | Mar 9, 2025 शहर में पिछले कई दिनों से होली को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। होली के विवाद को लेकर लगातार टीका टिप्पणी की जा रही है। इसी बीच अब पूर्व महापौर शकुंतला भारती का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने अपने बयान में मुस्लिम समुदाय पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इनको होली पर रंग गुलाल से परहेज है लेकिन जानवरों के खून से नहीं।