कोल: एएमयू के JN मेडिकल में बनेगा यूपी का पहला स्किन बैंक, मौत के बाद इस्तेमाल होगी स्किन
Koil, Aligarh | Mar 9, 2025 यूपी का पहला स्किन बैंक एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जल्द बनेगा। प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी (HEFA) को 40 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया है। स्किन को देहांत के छह घंटे बाद तक लिया जा सकता है , स्किन बैंक में स्किन को ईलाज के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, देश का पहला स्किन बैंक 1972 में वाडिया चिल्ड्रेस हॉस्पिटल मुंबई में खुला था।