कोल: क्वार्सी में लड़की का नाम लेकर 'लव यू' बोला, युवक ने किया फायर, अवैध असलाह से फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
Koil, Aligarh | Mar 9, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके की नगला पटवारी से एक मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवक के द्वारा लड़की का नाम लेकर लव यू बोला गया और फिर उसके बाद युवक के द्वारा अवैध असलाह से फायर कर दिया गया।इधर अवैध असलाह से फायरिंग करते हुए युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार की दोपहर करीब 1:00 से वायरल हो रहा है।