गायघाट: मैठी पिलखी मार्ग पर दूध पाउडर से लदा पिकअप वैन पलट गया, चालक और उप चालक घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी में एक लोड पीअकप वैन बीच सड़क पर ही पलट गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। इस घटना में चालक व उप चालक आंशिक रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गए। चालक दिनेश कुमार ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से दूध का पाउडर लेकर दरभंगा जा रहे थे।