गायघाट: गायघाट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण, पुलिस कर रही जांच
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता की मां थाने में गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शिकायत की है। वहीं पीड़िता ने पड़ोस के एक युवक पर आरोप लगाई है। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी पुत्री करीब चार महीने की गर्भवती है।