फतेहाबाद: निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखई की गढ़ी में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा, छह जुआरी गिरफ्तार, नगदी बरामद
Fatehabad, Agra | Oct 16, 2025 निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सुखई की गढ़ी में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है इनके कब्जे से नगदी ,ताश के पत्ते आदि बरामद किए गए। एसओ निबोहरा जय नारायण सिंह के मुताबिक जुए के अड्डे से 38020 की नगदी, ताश के पत्ते आदि बरामद किए गए हैं ।सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की है।