फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम छतरिया पुरा में ट्रैक्टर के बोनट से निकला 7 फीट लंबा कोबरा, ग्रामीणों में दहशत
Fatehabad, Agra | Oct 14, 2025 फतेहाबाद के ग्राम छतरिया पुरा में एक ट्रैक्टर के बोनट में 7 फीट लंबा कोबरा निकल आया। जिसको देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए तथा कोबरा को निकालने का प्रयास किया। परंतु सफलता नहीं मिली। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई । मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कब्र को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।