फतेहाबाद: फतेहाबाद के गुरुजी गार्डन में उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Fatehabad, Agra | Oct 15, 2025 उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नमो प्रेरणा महिला संकुल समिति पलिया फतेहाबाद का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम स्वाति शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और महिलाएं मौजूद रही।एडीओ महेंद्र पाल सिंह ने नारी सशक्तिकरण एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से विचार व्यक्त किए।