फतेहाबाद: फतेहाबाद के बाह रोड स्थित श्मशान घाट में कूड़ा डंप करने गए ट्रैक्टर तथा गाड़ियों को ग्रामीणों ने लौटाया , मचा हंगामा
Fatehabad, Agra | Oct 16, 2025 फतेहाबाद के बाह रोड पर कूड़ा डंप करने के लिए शमशान घाट पहुंची कूड़े की गाड़ियों को स्थानीय ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सभी गाड़ियों को वापस लौटा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। नगर पंचायत फतेहाबाद के कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ियों को बृहस्पतिवार सुबह शमशान घाट के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया।