फतेहाबाद: फतेहाबाद के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति पर कार्यशाला का आयोजन संपन्न, महिला अधिकारों की जानकारी दी गई
Fatehabad, Agra | Oct 15, 2025 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत पुलिस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना फतेहाबाद उपनिरीक्षक शिवानी बंसल ने छात्र-छात्राओं को पुलिस सहायता से सम्बंधित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप की जागरूकता और सतर्कता ही आपको सुरक्षित रखेगी। उपनिरीक्षक नीतल चौधरी ने भी संबोधित किया।