कोल: शाहजमाल में अवैध रूप से संचालित स्कूलों पर कार्रवाई की मांग, भाजपा मुस्लिम नेत्री ने सीएम योगी को लिखा पत्र
Koil, Aligarh | Apr 13, 2025 शाहजमाल में अवैध रूप से संचालित स्कूलों पर भाजपा की मुस्लिम नेत्री ने कार्रवाई की मांग की है। भाजपा की मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान का कहना है कि शाह जमाल क्षेत्र में कई विद्यालय अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। छोटे कमरों में विद्यालय चल रहे हैं और विद्यालय संचालकों पर मानक भी पूरे नहीं है। भाजपा नेत्री ने सीएम योगी को पत्र लिखा है।