कोल: नगला कलार में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का मामला, परिजनों ने शव रोड पर रखकर लगाया जाम, मुआवजे की मांग की
Koil, Aligarh | Apr 13, 2025 नगला कलार में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यक्ति अपने ससुराल में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। इस दौरान बाइक सवार बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया था। परिजन व स्थानीय लोगों ने शव रोड पर रखकर जाम लगाया और हंगामा काटा है।