कोल: भंसाली गोदाम के निकट कार की टक्कर से पैदल चलती महिला की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 13, 2025 भंसाली गोदाम के निकट कार ने पैदल चलती महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। 46 वर्षीय ममता रानी शनिवार को तहसील किसी काम से गई थी। वह वापस लौट रही थी। भंसाली गोदाम के निकट पहुंचते ही कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। घायल ममता को इलाज के लिए JN मेडिकल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।