कोल: आशिक अली रोड पर बच्चे के विवाद में दबंग पड़ोसी ने गर्भवती महिला के साथ प्लास्टिक के पाइप से की मारपीट, महिला हुई घायल
Koil, Aligarh | Apr 13, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा आशिक अली रोड की है। जहां बच्चे के विवाद में दबंग पड़ोसी ने गर्भवती महिला के साथ प्लास्टिक के पाइप से मारपीट कर दी। घायल महिला के द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दबंग पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इधर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।