रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हुआ वार्ड संख्या 14 में जमीन विवाद को लेकर एक महिला एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी और आभूषण लूटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता मोसोमत लीला देवी ने रानीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।