बिजनौर: नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर रावण ने 1 लाख 45 हजार वोटों से की जीत दर्ज
Bijnor, Bijnor | Jun 4, 2024 बिजनौर जनपद की नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चंद्रशेखर रावण ने लगभग 1 लाख 45 हजार वोटो से जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान शुरुआती दौर से ही चंद्रशेखर रावण 10 हजार की लीड लेकर चल रहे थे। आखिर में आकर 1 लाख 45 हजार वोटो से जीत दर्ज कर शानदारप्रदर्शन किया है। जीत के बाद चंद्रशेखर रावण के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर रंग गुलाल उड़ाया है