बिजनौर: बिजनौर में शुरू हुई लोकसभा चुनाव की मतगणना सभी प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंचे
Bijnor, Bijnor | Jun 4, 2024 बिजनौर में सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना 8 बजे शुरू कर दी गई है। मतगणना शुरू होने से पहले ही सभी प्रत्याशी मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं। एसपी नीरज ने मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना की जा रही है। बिजनौर एसपी ने धारा 144 का हवाला देते हुए सभी से शांति बनाए रखने की अपील की है।