बिजनौर: गांव मचकी के जंगल में आवारा गोवंश को गुलदार ने बनाया निवाला लोगों में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Jun 4, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव मचकी के जंगल में घूम रहे आवारा गोवंश को गुलदार में निवाला बना लिया जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आबादी के नजदीक गुलदार की दस्तक होने से लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी है। फिलहाल सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास का निरीक्षण करते हुए गुलदार को पिंजरे में कैद करने का आश्वासन दिया है।