बिजनौर: बिजनौर मतगणना स्थल पर पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने से नाराज पत्रकारों ने सड़क पर दिया धरना
Bijnor, Bijnor | Jun 4, 2024 बिजनौर में लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर प्रवेश न देने को लेकर नाराज पत्रकारों ने सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई मौके पर पहुंचे और पत्रकारों को समझा बूझकर अंदर भेजा गया। बाद में पत्रकार अंदर पहुंचे और कवरेज शुरू की