मसलिया थाना क्षेत्र कुंजबोना गांव में पुराने विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय महिला को तलवार से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। यह घटना शनिवार को शाम में हुई। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, पर महिला की हालत नाजुक रहने की वजह से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर रेफ