चित्तौड़गढ़: सावा के चारभुजा नाथ मंदिर में पूजा के लिए घी गर्म करते समय सिलेंडर भभकने से पुजारी झुलसा, जिला चिकित्सालय में भर्ती
साव में गैस सिलेंडर भभकने से हडकंप मच गया। लोगों ने आग बूझाकर पुजारी को बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय लेकर आये। उसका चेहरा और पैर बुरी तरह से झुलस गए। घटना चारभुजा नाथ के मंदिर की है। पुजारी 45 वर्षीय शांति दास पुत्र बगदू दास मंदिर में पूजा के लिए घी गर्म कर रहा था। उसने जैसे ही गैस स्टोव ऑन किया, रिफिलींग पाइप ने आग पकड ली जो सिलेंडर तक पहुंच गई।