चित्तौड़गढ़: आनंद सुपर मार्केट स्थित एक मकान में एक्टिवा वाहन में अचानक लगी आग, आसपास रखा सामान में आग में जलकर हुआ ख़ाक
गांधीनगर में मकान में खडी एक्टिवा में अचानक आग से खलबली मच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक स्कूटी के साथ आसपास का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। सेक्टर चार स्थित आनंद सुपर मार्केट के एक मकान में यह घटना सामने आई। शाम को अचानक गाड़ी से आग की लपटे उठती देख परिवार के लोग घबरा गए। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग और भभक गई।