कोल: डूडा कार्यालय में सरकारी दस्तावेज चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, लोगों ने उसे पुलिस को सौंपा
Koil, Aligarh | Feb 22, 2025 सिविल लाइन क्षेत्र के डूडा कार्यालय में चोर सरकारी दस्तावेज चोरी करता हुआ पकड़ा गया है। उक्त चोर कलेक्ट्रेट परिसर के रास्ते से डूडा कार्यालय में कूद गया। डूडा कार्यालय से करीब 30 किलो सरकारी दस्तावेज बोरे में भरकर ले जा रहा था। कार्यालय की दीवार से कूदता देख स्थानीय लोगों ने चोर को मौके पर ही पकड़ लिया था।