कोल: केआई हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला की मौत, पति ने हॉस्पिटल के सामने किया सुसाइड, स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल सील किया
Koil, Aligarh | Feb 22, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके अनूपशहर बाईपास रोड स्थित केआई हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर पति ने अस्पताल के सामने ही सुसाइड कर लिया। पत्नी की मौत का गम और अस्पताल स्टाफ द्वारा पेमेंट मांगने से परेशान पति ने अस्पताल के सामने सुसाइड कर लिया। इधर स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन पाए जाने पर सील कर दिया।