कोल: जिले में 7000 से अधिक CCTV की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा, पकड़े जाने पर होगी कारावास और ₹1 करोड़ जुर्माना
Koil, Aligarh | Feb 22, 2025 जिले में होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिलेभर में कुल 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनको सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। जिलेभर में 7000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।