कोल: रामघाट रोड पर आस्था संस्था द्वारा 23 फरवरी को 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा, प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी
Koil, Aligarh | Feb 22, 2025 थाना क्वार्सी इलाके के रामघाट रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस से आस्था संस्था के द्वारा एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई है। जिसमें संस्थापक एवं मुख्य संयोजक हिमांशु गर्ग ने बताया कि 23 फरवरी रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।