जशपुर: दोकड़ा में अंधे कत्ल का खुलासा, प्रेम संबंध और ज़मीन विवाद में महिला की हत्या, तीन गिरफ्तार
जशपुर जिले की दोकड़ा चौकी पुलिस ने बंदरचुआ गांव में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हरावती बाई (58) की गला दबाकर हत्या प्रेम संबंध और जमीन विवाद के चलते की गई थी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया। मामले में श्यामपति