जमुई: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का जमुई रेलवे स्टेशन पर ठहराव, मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Jamui, Jamui | May 15, 2026 वंदे भारत ट्रेन का जमुई स्टेशन पर लंबे समय से ठहराव की मांग अब मंत्री और सांसद के प्रयास से पूरा हो चुका है। शुक्रवार की सुबह 10:15 बजे वंदे भारत ट्रेन जमुई रेलवे स्टेशन पर पहुंची और करीब 15 मिनट के बाद मंत्री और सांसद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन पटना से हावड़ा तक चलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।