गोरखपुर: डूबने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गश्त और जागरूकता अभियान तेज किया
गोरखपुर: नदी और तालाबों में नहाने के दौरान होने वाली डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमें नदी घाटों और किनारे बसे गांवों में पहुंचकर लोगों को सतर्क कर रही हैं। पुलिस द्वारा अभिभावकों से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों को नदी और गहरे जलाशयों में नहाने के