बरहट: लखन धनमा में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने उठाए सवाल
Barhat, Jamui | Mar 31, 2026 जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लखन धनमा गांव स्थित जखराज स्थान के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपराधियों ने ऑटो चालक अशोक यादव (45) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, घर लौटने के दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ऑटो रुकवाकर उसके सिर में तीन गोलियां दाग दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।