जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न
कोण्डागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से), बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा सहित शासी परिषद के सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को जनसेवा की भावना से कार्य करने, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
साथ ही अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में धान खरीदी की तैयारियों, पारदर्शी उपार्जन व्यवस्था तथा अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।
#Kondagaon #DMF #जनसेवा #विकसित_बस्तर #सुशासन_सरकार
Kondagaon, Chhattisgarh | Nov 13, 2026