गाज़ियाबाद: कौशांबी में मॉक ड्रिल कर दमकल विभाग की टीम ने लोगों को आग बुझाने के तरीके सिखाए
गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में बुधवार को दमकल विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आग बुझाने के तरीके सिखाए हैं। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि मौसम में गर्मी आनी शुरू हो गई है और गर्मी में आग की वारदात ज्यादा होती है। ऐसे में लोग खुद का और दूसरों का बचाव कैसे कर सकते है, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।