गाज़ियाबाद: थाना लिंकरोड पुलिस ने 1 जिला बदर अभियुक्त को गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करने पर किया गिरफ्तार
बुधवार को थाना लिंकरोड पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अजय राणा नाम के 1 जिला बदर अभियुक्त को रामलीला मैदान के पास गाँव कड़कड़ मॉडल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था और साथ ही अभियुक्त को भली-भाँति अवगत कराया गया था कि छः माह से पूर्व कमिश्नर गाजियाबाद की सीमाओं में प्रवेश नहीं करेंगे।