गुना नगर: ग्राम चांदन भेंट में सांप के काटने से हुई व्यक्ति की मौत झाड़ फुट के चक्कर में हुई अस्पताल लाने में देरी
गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम चांदन भेंट में सांप के काटने से गणपत सिंह भील की मौत हो गई। परिजन पहले झाड़-फूंक के लिए बोरखेड़ा ले गए, जिससे अस्पताल लाने में देरी हुई। जिला अस्पताल पहुंचने पर उपचार के दौरान गणपत सिंह ने दम तोड़ दिया। समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान नहीं बच सकी।