गुना नगर: हनुमान टेकरी पर चोरी को लेकर पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने गुना में ट्रस्ट के लोगों के साथ की बैठक, जताई चिंता
गुना में हनुमान टेकरी ट्रस्ट के साथ पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने की बैठक। टेकरी पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने, ट्रस्ट को मजबूत बनाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। पूर्व मंत्री ने बताया, टेकरी सरकार पर चोरी काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले एक महीन में ही शहर में 20 से 25 चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस जल्द टेकरी चोरी का खुलासा करें आमजन का विश्वास बड़े।