गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर 24 घंटे रहेगा पुलिस का पहरा, चोरी की घटना के बाद एसपी ने एक चार का सशस्त्र गार्ड किया तैनात
गुना में टेकरी मंदिर पर हुई डकैती के बाद अब 24 घंटे पुलिस का पहरा रहेगा। एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने हनुमान टेकरी धाम पर एक चार का सशस्त्र गार्ड तैनात कर दिया है। यह तीन शिफ्टों में काम करेगा। ट्रस्ट ने भी SP को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए सशस्त्र गार्ड तैनात करने की मांग की थी।