गुना नगर: आरोन में पेट्रोल पंप संचालक व गल्ला व्यापारी से लूट मामले में 2 मुख्य आरोपियों समेत 3 लोग गिरफ्तार, ₹5 लाख का सामान जब्त
गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक और गल्ला व्यापारी से लूट की दो सनसनीखेज घटनाओं के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य दो कुख्यात आरोपियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर करीब 5 लाख रुपये का माल जप्त किया है।