गुना नगर: पानी भरने से बंद हुआ बांसखेड़ी रेलवे अंडर ब्रिज भैंसों का बना स्विमिंग पूल, परेशान लोग रेलवे पटरी पर कर निकल रहे
गुना में बारिश में रेलवे अंडर ब्रिज लोगो की परेशानी का सबब बने हुए है। शहरी क्षेत्र में बांसखेड़ी रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरने से दीवाल में दरार आ गई थी, जिसे सुरक्षा के लिहाज से आवागमन के लिए बंद कर दिया। अंडर ब्रिज में भरा पानी भैंसों का स्विमिंग पूल बन गया अब भैंसे नहाती है। लोग जान जोखिम में डालकर अंडर ब्रिज के पास से पटरिया पार कर आना जाना कर रहे है।