रामनगर में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन, SIR के विरोध में गिरफ्तारियों पर जताया आक्रोश
रिपोर्ट: अरबाज़ खान
लोकेशन: रामनगर, नैनीताल
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को रद्द करने की मांग को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान हुई गिरफ्तारियों के विरोध में किया गया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर SIR के माध्यम से लोगों को मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस प्रक्रिया के खिलाफ लगातार विरोध किया जा रहा है, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है। वक्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि विरोध करने के अधिकार को दबाया नहीं जाना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे वापस लेने की मांग की और कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा होना जरूरी है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और जनसंगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
#Ramnagar #रामनगर #AmitShah #अमितशाह #SIR #SIRविरोध #संयुक्तसंघर्षसमिति #पुतलादहन #तिरंगायात्रा #लोकतंत्र #मताधिकार #गिरफ्तारियोंकाविरोध #उत्तराखंड #नैनीताल #UttarakhandNews #RamnagarNews #ArbazKhan