अशोकनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 120 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। इन बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 13 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। बुधवार को दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ये मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए।