धमदाहा :- मीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय चंदवा के खेल मैदान में सोमवार को चंदवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और खेल भावना के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा मैदान उत्साह से सराबोर हो उठा।