नरवल: सरसौल में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज, पुलिस बल रहा मुस्तैद
सरसौल में शुक्रवार को 1बजे रमजान की अलविदा नमाज अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह से ही मस्जिदों में तैयारियां शुरू कर दीं।कस्बा की सबसे बड़ी मस्जिद में मुफ़्ती नाजिम मु. फारूक काशमी ने नमाज अदा कराई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।