लालगंज: गोकुल गड़बड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के गोकुल गड़बड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 2:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से कई परिवार की गृहस्थी को पूरी तरह से तबाह कर दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते-देखते अनाज, नगदी, आभूषण और भूसा के साथ गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलती ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।