बहराइच: आसाम चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक हुआ घायल, इलाज जारी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत आसाम चौराहे के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिससे दब कर युवक घायल हो गया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए शनिवार सुबह बताया कि लकड़ी लाद कर गया था। और वापस छोड़कर खाली ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर पलट गई। युवक घायल हो गया।