बरहट: उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुका में छात्र के साथ मारपीट के विरोध में परिजनों ने स्कूल में लगाया ताला
Barhat, Jamui | May 30, 2024 बारहट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुका में खेल खेल में किसी बात को लेकर दो बच्चों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक बच्चे को गंभीर चोट लगने से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर आरोप लगाकर स्कूल गेट में ताला लगा दिया।