बरहट: पतोना में वृद्ध महिला ने उत्पाद पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप अस्पताल में कराया भर्ती
Barhat, Jamui | May 29, 2024 बरहट प्रखंड के मलयपुर थाना अंतर्गत पतोना गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला ने उत्पाद पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं घायल महिला को सोमवार की रात इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना निवासी रामचंद्र मांझी की 60 वर्षीय पत्नी रम कलिया देवी के रूप में की गई है।